← सभी खबरें

निषाद को आरक्षण नहीं तो दिल्ली में सरकार नहीं, राजा के घर राजा पैदा होने का जमाना गया: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी : Jagran

निषाद को आरक्षण नहीं तो दिल्ली में सरकार नहीं, राजा के घर राजा पैदा होने का जमाना गया: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी : Jagran
Nishad Reservation News: जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। अब वह जमाना चला गया जब राजा के घर राजा पैदा होता था। अब लोकतंत्र है। लोकतंत्र में वही राजा बनेगा, जिसके पास वोट होगा। हमें अपनी ताकत दिखानी है। उक्त बातें वीआइपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान खगड़िया में आयोजित सभा में कही। संकल्प यात्रा की शुरुआत अलौली प्रखंड के अंतर्गत झीमा गांव से आरंभ हुई। उसके बाद बलुआही बस स्टैंड, रोहरी दुर्गा स्थान, बेलदौर के गांधी उच्च विद्यालय मैदान में पहुंची। निषादों को आरक्षण देने की मांग वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी लड़ाई निषादों के उत्थान के साथ उन्हें अपना अधिकार दिलाने की है। निषादों को आरक्षण दिए जाने को लेकर वे संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी में भी को निषादों को आरक्षण दिया गया है। बिहार में भी निषादों को आरक्षण मिले इसको लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा वे ये हक लेकर रहेंगे। इसके लिए एकजुट होकर हर मोर्चे पर लड़ना होगा। उन्होंने कहा हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है। केवल आरक्षण के लिए है।

Source: https://www.jagran.com/bihar/khagaria-mukesh-sahni-vip-supremo-no-reservation-for-nishad-then-no-government-in-delhi-23549741.html