UP की राजनीति में मुकेश सहनी की एंट्री, गंगाजल लेकर करेंगे आरक्षण संकल्प यात्रा; निशाने पर योगी के मंत्री : Jagran
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि निषाद समाज अब जागरूक हो चुका है और अपने हक-अधिकार के लिए एकजुट होकर आंदोलन करेगा।
सहनी गुरुवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान आज भदोही में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। सहनी ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रात्रि विश्राम कर समाज के लोगों, युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।
भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि निषाद समाज अपने अधिकारों के लिए अब पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने घोषणा की कि आगामी 25 जुलाई से बिहार और उत्तर प्रदेश में आरक्षण संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में माता-बहन, नौजवान, अभिभावक एवं समाज के लोग गंगाजल हाथ में लेकर यह संकल्प लेंगे कि 2027 से पहले निषाद समाज का आरक्षण लेकर रहेंगे। यदि भाजपा सरकार निषाद समाज को आरक्षण नहीं देती है, तो 2027 में समाज भाजपा को वोट नहीं देगा।
संजय निषाद ने कर लिया समझौता
उन्होंने कहा कि डॉ. संजय निषाद ने समाज को आरक्षण का सपना दिखाया था और समाज के संघर्ष के बल पर ही आज वह सत्ता में हैं। लेकिन डबल इंजन की सरकार में शामिल रहने के बावजूद निषाद समाज को आरक्षण नहीं दिला पाए।
ऐसा प्रतीत होता है कि डॉ. संजय निषाद ने समाज के मुद्दों पर समझौता कर लिया है। दिल्ली और बंगाल जैसे राज्यों में निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, तो उत्तर प्रदेश में भी निषाद समाज को समान अधिकार मिलना चाहिए।
आदेश
mahagathbandhan to protest against election commission alleges bias in bihar
'सरकारी खजाने से खरीदे गए वोट, EC पर BJP का दबाव'; धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरेगा महागठबंधन
mukesh sahani goli maar dete controversial statement on cec gyanesh kumar
'अगर एक खून माफ होता तो...', मुख्य चुनाव आयुक्त पर भड़के VIP चीफ मुकेश सहनी
up cabinet minister sanjay nishad warns on nishad reservation
निषादों को आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा भी खाएगी धोखा, UP के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने दिखाए तल्ख तेवर
mukesh sahani who was looking for political land in up after bihar says i am with those who give reservation
बिहार के बाद यूपी में सियासी जमीन तलाश रहे मुकेश सहनी, बोले- 'जो आरक्षण देगा उसके साथ हूं'
mukesh sahani takes gangajal in sonbhadra and gives reservation 5 million people resolve
मुकेश सहनी ने सोनभद्र में गंगाजल हाथ में लेकर आरक्षण का दिलाया संकल्प, 50 लाख लोगों को संकल्प का लक्ष्य
up minister doctor sanjay nishad said in prayagraj sp bsp congress denied nishad rights
सपा, बसपा और कांग्रेस में हमेशा निषादों का हक छीना है, UP के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा
lucknow detention of mukesh sahani high court seeks up govt reply
3 दिन तक लखनऊ आवास से बाहर नहीं निकल सके मुकेश सहनी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा ब्योरा
mukesh sahani cancels up tour after jalaun fir returns patna
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने यूपी में आगे के सभी कार्यक्रम किए रद, पटना लौटे
इसके लिए अगले छह महीनों में संगठन को मजबूत कर प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी का स्पष्ट नारा है आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं।
इसी संकल्प के साथ पार्टी उत्तर प्रदेश में आंदोलन को मजबूत करेगी और समाज को संगठित कर उसकी आवाज दिल्ली और लखनऊ तक पहुंचाएगी।